नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हाईराइज सोसाइटी के अंदर हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान साहिल सिंगल (39 वर्ष) पुत्र योगेश सिंगल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल सिंगल सोसाइटी परिसर में मौजूद थे, तभी वहां पहुंचे बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल साहिल सिंगल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group