मुजफ्फरनगर। शहर के सुजडू चुंगी स्थित प्रमुख चौराहे के नामकरण को लेकर नगर पालिका परिषद और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के बीच मतभेद की स्थिति सामने आ गई है। नगर पालिका बोर्ड द्वारा चौराहे का नाम परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद अब इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है।
बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद की हाल ही में आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव संख्या 914 पारित कर सुजडू चुंगी चौराहे का नाम “परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक” रखने का निर्णय लिया गया था। प्रस्ताव के तहत यहां शहीद की स्मृति में एक स्मारक या प्रतीक स्थापित कर उनके अदम्य साहस और देश के लिए दिए गए बलिदान को सम्मानित करने की बात कही गई थी।
इसी बीच मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने उक्त चौराहे के सौंदर्यीकरण के तहत वहां अशोक स्तंभ स्थापित करने का कार्य शुरू करा दिया, जिससे नामकरण के प्रस्ताव को लेकर नई स्थिति बन गई। इस मामले को लेकर कुछ सभासदों ने आपत्ति जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
सभासद मोहम्मद खालिद, शहजाद चीकू, नौशाद खान तथा हसीब राणा ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कहा कि नगर पालिका बोर्ड के प्रस्ताव का सम्मान किया जाना चाहिए और चौराहे का नाम शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर घोषित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group