मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र में छह वर्षीय बालक के लापता होने के बाद उसका शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी के निकट श्मशान घाट मंदिर परिसर के पास रहने वाला छह वर्षीय बालक विराट दोपहर लगभग तीन बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक बालक के घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग न लगने पर परिजन व मोहल्ले के लोग रात भर क्षेत्र में खोजबीन करते रहे।
कुछ लोगों ने श्मशान घाट के पास बने नाले में एक बच्चे का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता बालक विराट के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय बच्चा नाले में गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group