मुजफ्फरनगर। जनपद में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह, धोखाधड़ी तथा अन्य आपराधिक मामलों से जुड़ी कई शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।
जनसुनवाई के दौरान एसपी सिटी ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ प्रकरणों को जांच के लिए संबंधित थानों को प्रेषित किया गया। एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में समयबद्ध जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group