मुजफ्फरनगर, 7 मार्च 26। जनपद में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई और उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप 11 मार्च को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगी। इस दौरान वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ-साथ पीड़ित महिलाओं की समस्याएं भी सुनेंगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य महिला आयोग, गोमतीनगर लखनऊ के निर्देश पर 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन स्थित राजकीय गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी तथा जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाना है। इसके लिए पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि यदि जनपद की किसी भी महिला या बालिका को किसी प्रकार की समस्या है तो वह 11 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन स्थित गेस्ट हाउस में उपस्थित होकर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप के समक्ष प्रार्थना पत्र के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group