मुजफ्फरनगर, 10 मार्च 26। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप बुधवार 11 मार्च को मुजफ्फरनगर पहुंचकर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई करेंगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए जनसुनवाई का स्थान अब लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन गेस्ट हाउस की बजाय विकास खंड सदर स्थित कूकड़ा ब्लॉक परिसर निर्धारित किया गया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, गोमतीनगर लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, निरीक्षण और जनसुनवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यदि जनपद की किसी भी महिला या बालिका को किसी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न से संबंधित शिकायत है तो वह निर्धारित तिथि और समय पर कूकड़ा ब्लॉक परिसर में पहुंचकर आयोग की सदस्य सपना कश्यप के समक्ष अपनी समस्या रख सकती हैं। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं को सीधे आयोग के समक्ष रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group