मुज़फ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गाँव में शुक्रवार को जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक विवाद भड़कने से तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और हालात काबू में करते हुए ग्राम प्रधान समेत पाँच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में भगत सिंह, सचिन, अजब सिंह, मुमताज़ और हैदर शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जमीन विवाद के नाम पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है
