मुज़फ्फरनगर,lजनपद प्रशासन द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु 17 दिसंबर 2025 को पेंशन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह जिला पंचायत सभाकक्ष में शुरू होगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 08 दिसंबर 2025 तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत यह दिवस निर्धारित किया गया है।

पेंशन दिवस का उद्देश्य विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संबंधी दिक्कतों का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी को कार्यक्रम का मुख्य समन्वयक नियुक्त किया गया है, जो विभागवार प्राप्त हो रही समस्याओं के निस्तारण की निगरानी करेंगे।

कौन उपस्थित हो सकते हैं?

केवल वे पेंशनभोगी जिनकी पेंशन से जुड़ी कोई समस्या लंबित है।

पेंशन दिवस में आने वाले पेंशनरों को अपना लिखित प्रत्यावेदन और संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे।
पूर्व में आयोजित पेंशन दिवस में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की स्थिति बताने हेतु संबंधित कार्यालयाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।


✅पेंशनरों से अपील

अधिकारियों ने सभी पात्र पेंशन भोगियों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम दिवस पर समय से पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिकतम पेंशन मामलों का उसी दिन निस्तारण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group