
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे लंबे समय से नशे की खेप ला रहे थे और स्थानीय स्तर पर युवाओं को निशाना बनाकर सप्लाई चेन तैयार कर रहे थे। तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी ज़ब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में नशा कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
