मुज़फ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सीएम डैशबोर्ड और 50 लाख रुपये तक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले की रैंकिंग गिराने वाले विभाग किसी भी सूरत में छूट नहीं पाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों की रिपोर्ट लगातार कमजोर मिलेगी, उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गति और गुणवत्ता दोनों पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण हो, और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर कोई समझौता न किया जाए। साथ ही, जो परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं, उन्हें संबंधित विभागों को तुरंत हस्तांतरित किया जाए ताकि जनता को समय रहते लाभ मिल सके।

फैमिली आईडी अभियान पर भी डीएम ने विशेष जोर दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों और नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लॉक और नगर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा परिवारों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group