लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 से 72 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड-डे और शून्य दृश्यता की स्थिति बनी रह सकती है।
राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर और पूर्वी यूपी के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। कई जनपदों में प्राथमिक और जूनियर स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है, जबकि पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, वहीं कुछ उड़ानों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्म कपड़े पहनें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38; 