लातूर (महाराष्ट्र)। जिले में बीमा धोखाधड़ी और निर्मम हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ICICI बैंक का रिकवरी एजेंट गणेश चव्हाण एक करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने के इरादे से अपनी ही मौत का नाटक करता पकड़ा गया। इस साजिश को अंजाम देने के लिए उसने गोविंद यादव नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार गणेश चव्हाण ने गोविंद यादव को कार में लिफ्ट दी और उसे एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार को अंदर से लॉक कर दिया गया। जब गोविंद सीट बेल्ट लगाए सो रहा था, तभी गणेश ने कार में आग लगा दी। आग लगते ही गोविंद जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने अपनी पहचान साबित करने के लिए कार में जानबूझकर अपना ब्रेसलेट छोड़ दिया, ताकि शव को उसी का समझा जाए।

शुरुआती जांच में पुलिस भी भ्रमित हो गई, लेकिन कॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ। घटना के कई घंटे बाद भी गणेश अपनी गर्लफ्रेंड से संपर्क में था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group