मुज़फ़्फ़रनगर में संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रतनपुरी के हुसैनाबाद रियावली गांव निवासी जाहिद और उसके बेटे खालिद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट (धारा 14/1) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है।
पुलिस जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी लंबे समय से गौकशी और पशु अपराधों में संलिप्त थे। इन अपराधों से अर्जित धन को उन्होंने संपत्ति में निवेश कर दिया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 35 बीघा कृषि भूमि, एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल को जब्त किया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 15.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई है। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्ति को समाप्त करना है ताकि संगठित अपराध की कमर तोड़ी जा सके।
प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी गौकशी और संगठित अपराध में लिप्त लोगों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group