मुजफ्फरनगर, 14 अप्रैल 2026। विकासखंड सदर के ग्राम दतियाना स्थित अंबेडकर भवन परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण एवं अनावरण मंगलवार को अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की स्थापना का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिया गया समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश आज के समय में भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और समानता को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा साहेब के विचारों के व्यापक प्रसार और उनके आदर्शों को धरातल पर उतारने के लिए सतत कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, ग्राम प्रधान चंद्रबोस, सुनील कुमार, मास्टर धर्मवीर, राजकुमार, बीडीसी सदस्य संजीव, सोनू चौधरी, योगेंद्र कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group