मुज़फ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक होनहार छात्र की जिंदगी छीन ली। ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 17 वर्षीय छात्र आकाश की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार आकाश कुरावा गांव का निवासी था और इंटरमीडिएट का छात्र था। गुरुवार रात वह अपने मित्र प्रिंस के साथ रसूलपुर जट्टान से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आकाश की हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ के अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रिंस का बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
आकाश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group