मुज़फ़्फ़रनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र की एक युवती को मोबाइल पर भेजे जा रहे अश्लील वॉयस मैसेज और धमकियों से परेशान करने का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार उसके नंबर पर अभद्र संदेश भेजते थे और विरोध करने पर बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

परिवार ने मामले को लेकर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने कलावड़ा निवासी दो युवकों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कई बार उसका पीछा करते थे और दबाव बनाकर बात करने की कोशिश करते थे।

मीरापुर पुलिस का कहना है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और युवती की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस तरह के मामलों में सख्ती बरती जाएगी ताकि महिलाओं के खिलाफ मोबाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group