मेरठ। सुभारती मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS के एक छात्र की संदिग्ध मौत से अफरा-तफरी मच गई। छात्र गोपेश कृष्ण अपने कमरे में मृत अवस्थामें पाए गए, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
मृतक छात्र मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी था और उसके पिता मुज़फ़्फरनगर पुलिस लाइन में RI के पद पर कार्यरत हैं। गोपेश कॉलेज हॉस्टल में अकेले रहते थे। देर रात जब दोस्तों ने उसे कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला, तब साथियों ने कमरे का दरवाज़ा तोड़कर अंदर देखा, जहाँ छात्र का शव फंदे पर लटका मिला।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है, हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटनास्थल की फोटोग्राफी, मोबाइल जब्ती और हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारीयों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर स्पष्टता होगी।
घटना से कॉलेज परिसर में गहरा शोक है और छात्र समुदाय में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। परिवार को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पुलिस निगरानी में की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group