मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में भूड़ चौकी के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायल की पहचान घासीपुर निवासी प्रांजल पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सड़क हादसे में प्रांजल को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्रांजल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया।