मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान-3.0 को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने की। इसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने को लेकर न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों को चिह्नित करने और उनके प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया तेज करने को कहा। मध्यस्थता अभियान-3.0 के तहत भी लंबित मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने पर जोर दिया गया।बैठक में अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 गरिमा सिंह, मनोज कुमार सिद्ध, रेखा सिंह, काशिफ शेख, मंजुला भलोटिया, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी, सोनम गुप्ता, जसीम खान, प्रगति सिंह, सौम्या मिश्रा, सिद्धार्थ बरगोटी, शालिनी चौधरी, अंशिका चौधरी, अभिषेक कुमार, शैफाली यादव और शिवजी यादव सहित जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा अधिक से अधिक मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने पर विशेष जोर दिया गया।