मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती सात सितंबर को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन न तो कॉलेज पहुंची और न ही देर शाम तक घर वापस लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।परिजनों के अनुसार युवती मुजफ्फरनगर स्थित जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़ती है। वह रोजाना कॉलेज जाने के बाद दोपहर बाद घर लौट आती थी। सात सितंबर को भी वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली, लेकिन निर्धारित समय तक वापस नहीं आई। देर होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।युवती के पिता कॉलेज पहुंचे तो वहां जानकारी मिली कि वह उस दिन कॉलेज आई ही नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की तथा संभावित स्थानों पर भी जानकारी जुटाई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला।तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी हुई कि युवती की मुल्हेड़ा गांव निवासी एक युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। इस आधार पर परिवार ने युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की आशंका जताई।काफी तलाश के बाद युवती के परिजनों ने 10 सितंबर को तितावी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवती के मोबाइल फोन और उसके संपर्क में रहे लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group