मुजफ्फरनगर। चितौड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को प्राथमिक विद्यालय नगला कबीर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। इसमें विद्यार्थियों को साफ-सफाई की आदत अपनाने और स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने के बारे में जानकारी दी गई।कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डा. पूजा ने बच्चों के साथ संवाद कर स्वच्छता से जुड़े जरूरी पहलुओं को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर की सफाई के साथ घर और विद्यालय के आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना भी जरूरी है। बच्चों को भोजन से पहले और शौचालय के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की सलाह दी गई।उन्होंने नाखून नियमित रूप से काटने, साफ कपड़े पहनने और आसपास कूड़ा जमा न होने देने के महत्व के बारे में बताया। कहा कि गंदगी के कारण कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। नियमित सफाई और स्वच्छ आदतों को अपनाकर इनसे काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने घर तथा विद्यालय को साफ रखने का संकल्प लिया। उन्हें एकल उपयोग वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए भी प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित करना और उनके माध्यम से परिवार व आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group