मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में शौच से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी नितिन कुमार 18 सितंबर की शाम गांव के ही राजेंद्र के साथ शौच के लिए गए थे। दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मनव्वरपुर की ओर से आई बाइक ने नितिन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए।दुर्घटना के बाद नितिन के साथ मौजूद राजेंद्र ने राहगीर की मदद से परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलने पर नितिन के भाई मांगेराम और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर हालत में नितिन को उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। 19 सितंबर को पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार में शोक और अंतिम संस्कार की रस्मों के चलते मुकदमा दर्ज कराने में कुछ दिन का समय लग गया।मृतक के भाई मांगेराम ने 23 सितंबर को मंसूरपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फरार बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group