मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों युवक ई-रिक्शा में सब्जियां लेकर खतौली मंडी जा रहे थे। मंडावली भुट्टे के पास कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।ग्राम नगला निवासी इंतजार अपने साथी नजर के साथ ई-रिक्शा में सब्जियां लादकर मंडी जा रहा था। बताया गया कि रतनपुरी क्षेत्र में मंडावली भुट्टे के पास पहुंचने पर कैंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क से दूर जा गिरा। हादसे में इंतजार को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी नजर घायल हो गया।दुर्घटना की सूचना मिलने पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक छा गया।पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group