मुजफ्फरनगर। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने शुक्रवार को किशोरों के लिए संचालित संस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था में निरुद्ध किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही पूर्व में जारी निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र चौधरी, प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट जसीम खान, नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संस्था की व्यवस्थाओं और किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने किशोरों से उनकी दिनचर्या और समस्याओं के बारे में पूछा। इसके साथ ही पूर्व निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को किशोरों की आवश्यकताओं पर ध्यान देने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग से नामित सहायक अध्यापक राकेश कुमार, शरीक हसन सहित संस्था का समस्त स्टाफ और सुरक्षा बल उपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्था के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।