मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्या जसबीर कौर और प्रशासन उपप्रधानाचार्य विक्की जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया और विद्यालय परिवार की उन्नति एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।गणपति विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्री गणेश को भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर गणेशोत्सव के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी रेखांकित किया गया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। समारोह का समापन विद्यालय परिवार की उन्नति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान श्री गणेश से प्रार्थना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group