जानसठ। क्षेत्र के मंदौड़ गांव में एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पीछे नौ माह की मासूम बच्ची रह गई है।पुलिस के अनुसार मंदौड़ निवासी विवेक उर्फ गोलू की पत्नी क्षमा ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी।घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ओमपाल निवासी नगली आजड़, थाना दौराला, मेरठ, अन्य परिजनों के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group