मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम एक अक्टूबर को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। वह जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे जन सूचना अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिले के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।बैठक में विभिन्न विभागों में जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। आयुक्त अधिकारियों से यह जानकारी लेंगे कि सूचना मांगने वाले आवेदनों का निस्तारण किस स्थिति में है और नागरिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।समीक्षा का मुख्य उद्देश्य जन सूचना अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही सूचना उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाना है। इसके माध्यम से लंबित प्रकरणों की स्थिति स्पष्ट करने तथा उनके निस्तारण में तेजी लाने पर जोर दिया जाएगा।जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों और अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा कर सूचना अधिकार अधिनियम के तहत लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group