मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा को फोन पर कथित रूप से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन के अनुसार, 30 सितंबर की देर रात संजय अरोड़ा को फोन कर हिंदुत्व के लिए कार्य करने के संबंध में धमकी दी गई। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी सरकार आने पर उनका इलाज कर दिया जाएगा।इस मामले में एक अक्टूबर को संगठन के पदाधिकारियों ने नगर कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी। प्रवीण जैन ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।इस दौरान संजय अरोड़ा, प्रवीण जैन, कन्हैया शर्मा और गौरव मुंडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group