मुजफ्फरनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खतौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 22.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से तस्करी में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। बरामद गांजे की कीमत करीब 11.50 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, नहर पटरी मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी लेने पर उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों की पहचान मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड निवासी युवकों के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ खतौली थाने में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद गांजा किसी अन्य स्थान से लाकर आगे सप्लाई करने की तैयारी थी। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। इसके लिए आरोपितों के संपर्कों और पूर्व गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।