देवबंद। श्री अतर सिंह पैलेस में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में नचिकेता स्कूल के छात्र दिव्यांश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान दिव्यांश ने अपने खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।दिव्यांश की उपलब्धि पर नचिकेता स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत करती है। दिव्यांश की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।