मुजफ्फरनगर। विधायक मिथलेश पाल की पुत्री सुप्रिया पाल सोमवार को संदीप भगत जी की कुटिया पर पहुंचीं। उन्होंने तपस्वी संदीप भगत जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कुटिया पर क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद रहे।संदीप भगत जी लंबे समय से अलग-अलग संकल्पों को लेकर तपस्या करते आ रहे हैं। बताया गया कि वर्ष 2013 से उन्होंने तपस्या का क्रम शुरू किया था। इसके बाद विभिन्न अवसरों पर उन्होंने तपस्या की। वर्ष 2016 और 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए, जबकि वर्ष 2020 में 41 दिन की तपस्या किए जाने की जानकारी दी गई। वर्ष 2021 में योगी आदित्यनाथ के पुनः मुख्यमंत्री बनने के संकल्प को लेकर भी उन्होंने कठिन तपस्या की थी। इसके अलावा भी उनके द्वारा समय-समय पर कई तपस्याएं की गई हैं। वर्तमान में भी उनका तपस्या क्रम जारी बताया गया है।सुप्रिया पाल के साथ रविंद्र भगत, छोटू, रोहित, सेतपाल प्रधान, मंडल अध्यक्ष, अरुण पाल, सुनील शतपाल प्रधान, सुरेश पाल, डॉ. प्रताप, मोहित, सुधीर, पीतम प्रधान, पप्पू सहित अन्य लोग भी कुटिया पर पहुंचे। सभी ने संदीप भगत जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group