मुजफ्फरनगर। सेवा पर्व अभियान के तहत नई मंडी में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के कला शिक्षकों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक संदेशों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर रंगोली तैयार की। रंगों और कलात्मक आकृतियों के जरिए लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया गया। आयोजन में माध्यमिक शिक्षा विभाग के कला शिक्षकों के साथ जनता इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी, जनता इंटर कॉलेज पचेंडा और स्काउट की छात्राओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम में श्रीमती रेणु गर्ग और नगर पालिका से पवन कुमार का सहयोग रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यक्रम संयोजक शरद कांत शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी श्वेता कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अनिल कुमार, प्रवीण सैनी, अशोक कुमार, रितु चावला, कामाक्षी त्यागी और सुनील कुमार समेत शिक्षकों ने भी आयोजन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group