मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले जाने और उसके साथ कुकर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बालक का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है।परिजनों के अनुसार, गांव का एक युवक बच्चे को नहाने के लिए ट्यूबवेल की ओर ले गया था। आरोप है कि इसके बाद उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर गन्ने के खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ गलत कृत्य किया गया। बाद में आरोपी बालक को खेत में छोड़कर चला गया।काफी देर तक बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे खेत में पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्चे को घर लेकर पहुंचे। होश में आने के बाद बालक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। बालक के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। चिकित्सकीय जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group