मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रविवार देर रात दूध के टैंकर में आग लगने से हड़कंप मच गया। छपार क्षेत्र के गांव सिसौना में पेट्रोल पंप के सामने हुई घटना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे दूध का टैंकर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान सिसौना गांव में पेट्रोल पंप के सामने अचानक टैंकर में आग भड़क उठी। चलते वाहन से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, टैंकर में आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हादसे में कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group