मुजफ्फरनगर। जिले के मोरना ब्लॉक के दरियाबाद गांव में चीता दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, चीते को धान के खेतों में देखा गया। इसके बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में लोग सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों ने किसानों से खेतों में जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले चीता मीरावाला गांव में भी दिखाई दिया था। वहां उसने गाय चराने वालों के रास्ते में रुकावट पैदा की थी और एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया था। अब दरियाबाद गांव में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।चीते को देखने वालों में पूर्व प्रधान सेठपाल गुर्जर, विकास, रोहित, विशपाल, शिवा गुर्जर, अनिकेत गुर्जर, नमन, विवेक गुर्जर और विकल गुर्जर शामिल बताए गए हैं।ग्रामीणों ने किसानों और पशुपालकों को सलाह दी है कि वे अकेले खेतों में न जाएं और बच्चों को भी खेतों तथा सुनसान रास्तों पर अकेले जाने से रोकें। धान के खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।