मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। रविवार को प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार ने गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड होते हुए बाईपास तक बनने वाले नाले का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि नाला बनने से क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जलभराव की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से क्षेत्र में स्वच्छता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।उन्होंने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराना और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।मंत्री ने कहा कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। नाला निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group