मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली एथलीट प्रीति पाल को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। जिला खेल विभाग की टीम बुधवार को उनके गांव हाशिमपुरा पहुंची और उन्हें सम्मानित कर भविष्य में भी देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।जापान में आयोजित 2026 एशियन गेम्स में प्रीति पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से खुशी जताई गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों के निर्देशन में प्रीति पाल को पटका पहनाकर, स्मृति चिह्न और बुके देकर सम्मानित किया।इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई सहित खेल स्टेडियम के प्रशिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रीति पाल को आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने और वर्ष 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं।