बागपत। बागपत पुलिस और एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शामली के रहने वाले हैं और इनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार, दोघट थाना क्षेत्र में आधी रात को नीरज के आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में नीरज के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरे आरोपी मनोज को चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ बागपत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी तलाश काफी समय से की जा रही थी। डीआईजी की ओर से दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।कार्रवाई के दौरान नीरज के पास से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, आठ हजार रुपये नकद, एक काला बैग और अन्य सामान बरामद हुआ है। नीरज का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि मनोज से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group