प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मकान के अंदर जमीन की खुदाई के दौरान नोटों से भरे तीन ड्रम मिलने से सनसनी फैल गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर कमरे की जमीन खुदवाई तो वहां बड़ी मात्रा में नकदी मिली।जमीन के नीचे ड्रमों में छिपाकर रखे गए नोटों को देखकर पुलिस भी मामले की गंभीरता को लेकर जांच में जुट गई। बरामद नकदी की गिनती की जा रही है। शुरुआती जानकारी में करीब चार करोड़ रुपये की गिनती होने की बात सामने आई है, जबकि कुल रकम 60 करोड़ से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है और इसे जमीन के नीचे छिपाकर क्यों रखा गया था। नकदी कहां से आई और इस मामले में कौन-कौन शामिल है, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group