मुजफ्फरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के चलते जिले के संबंधित शिक्षण संस्थानों में 30 अक्टूबर, शुक्रवार को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं।आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की PET-2026 लिखित परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर जिले में 22 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।शासन और शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, PET परीक्षा में ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षक और कर्मचारी इस दिन भी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group