नोएडा। एक पल में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की जान चली गई। दोनों सोसायटी के टावर-23 की 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए।पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय रजनीदीप पात्रा अपने परिवार के साथ सोसायटी में रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच परिवार मंदिर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान रजनीदीप और उनका बेटा आरव बालकनी में फूल तोड़ रहे थे।बताया गया है कि फूल तोड़ते समय अचानक आरव का पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे लटक गया। बेटे को बचाने के लिए पिता ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका संतुलन भी बिगड़ गया। देखते ही देखते पिता और बेटा दोनों 23वीं मंजिल से नीचे जा गिरे।घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के समय रजनीदीप की पत्नी घर में मंदिर जाने की तैयारी कर रही थीं। परिवार को इस दर्दनाक हादसे ने गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद सोसायटी में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group