मुजफ्फरनगर। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को विकास भवन में व्यापार बंधु की बैठक हुई। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गम्भीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापारियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।बैठक में व्यापारियों ने अपनी परेशानियों और सुझावों को अधिकारियों के सामने रखा। इस पर गम्भीर सिंह ने कहा कि व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उनका निस्तारण तय समय में होना चाहिए। किसी भी व्यापारी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने और आपसी तालमेल से काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिले में कारोबार को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को बेहतर माहौल देना जरूरी है। इसके लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाएं।बैठक में पहले मिली शिकायतों पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार बंधु के पदाधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group