मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इस कार्यक्रम का मुजफ्फरनगर जिले में भी जगह-जगह सीधा प्रसारण किया गया। किसानों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।शासन और कृषि विभाग के निर्देश पर जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। इसके तहत सुबह 10 बजे से कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और चितौड़ा सहित सभी विकासखंडों, तहसीलों, ग्राम पंचायतों, मंडी समितियों, सहकारी समितियों और गन्ना समितियों में प्रसारण की व्यवस्था की गई।जिला स्तर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा की सविता आर्य, लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार राठी और उप कृषि निदेशक सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने का सीधा प्रसारण देखा। कृषि विभाग की ओर से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में किसानों की अच्छी भागीदारी रही। प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group