मुजफ्फरनगर। व्यापारिक क्षेत्रों में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने संबंधित विभागों को जवाबदेह बनाया है। शुक्रवार को विकास भवन में हुई व्यापार बंधु की बैठक में बिजली कटौती, नालों के निर्माण, जलभराव और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का मुद्दा उठा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।बैठक में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों में आने वाली परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर एडीएम ने कहा कि व्यापारियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बिजली, जल निकासी, सफाई और परिवहन से जुड़ी शिकायतों को लंबित न रखा जाए।टाउन हॉल और महावीर चौक फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति की समस्या दूर करने के लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जानसठ रोड पर नाले के निर्माण से जुड़ी समस्या के समाधान के निर्देश भी दिए गए।शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था को लेकर भी एडीएम ने नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई कराने को कहा। भगत सिंह रोड स्थित हनुमान चौक के पास शौचालय की सफाई के लिए एक कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।बैठक में व्यापारियों को ब्याज माफी योजना-2026 की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों और व्यापारी संगठनों से योजना का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यापारी इसका लाभ उठा सकें।बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर (प्रशासन) शोभित श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group