बागपत। रमाला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी ट्रक चालक विनोद कुमार की मौत हो गई। वह रात में बाइक से रमाला मिल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, विनोद कुमार रमाला मिल में ट्रक चलाते थे। रात करीब 9 बजे वह बाइक से मिल में ट्रक लेने जा रहे थे। मिल के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।विनोद के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में दुख छा गया। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group