बागपत। छपरौली कस्बे के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार शाम उसका शव यमुना खादर में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।छपरौली की पट्टी धनान निवासी विकास (45) खेती-बाड़ी का काम करते थे। वह अविवाहित थे। रविवार शाम करीब पांच बजे वह परिवार के लोगों को खेत में काम करने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव यमुना खादर में पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिली। यह खबर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। परिजन सोमवार को बागपत जिला अस्पताल में शव लेने पहुंचे।थाना प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।