मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल बताए जा रहे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की। रथेडी रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से गिरोह के दो सदस्य रिजवान और हाशिम घायल हो गए, जबकि मौके से फरार हुए तीसरे आरोपी को पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य अब्दूबर एक मकान में हुई चोरी की वारदात में शामिल बताया गया है। इसी मामले में पुलिस गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को रथेडी रोड पर पुलिस टीम का आरोपियों से सामना हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में रिजवान और हाशिम को गोली लगी। पुलिस ने दोनों को पकड़कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।मुठभेड़ के दौरान गिरोह का तीसरा सदस्य इरशाद मौके से निकलकर खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर कांबिंग शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीनों सदस्यों को पकड़ लिया।सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, चोरी का सामान और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस बरामद सामान की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group