बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में शुक्रवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान संजीव के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके चाचा और दो चचेरे भाइयों पर लगा है।बताया गया कि संजीव का अपने चाचा से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ईंट भट्ठे पर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चाचा और दो चचेरे भाइयों ने संजीव के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छपरौली थाना प्रभारी प्रभाकर केतुड़ा ने बताया कि परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group