बागपत। पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को बागपत पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड हुई। पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने और ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी।परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा, स्वान दल और क्विक रिस्पांस टीम की तैयारियों को परखा। इसके अलावा मेस, कर्मचारी बैरक और परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।एसपी ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में वे तत्परता से काम कर सकें। उन्होंने सभी शाखाओं को जिम्मेदारी के साथ काम करने और संसाधनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।