बागपत। बड़ौली गांव के 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह नैथला गांव के जंगल में उसका शव मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने चार युवकों पर हत्या कर शव जंगल में फेंकने का आरोप लगाया है।बड़ौली निवासी राजवीर का बेटा सौरभ रविवार शाम घर पर था। इसी दौरान करीब 5:30 बजे चार युवक बाइक से उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। परिजनों को उम्मीद थी कि वह कुछ देर में लौट आएगा, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला। परिवार ने उसकी तलाश भी की, मगर सफलता नहीं मिली।सोमवार सुबह नैथला गांव के जंगल में सौरभ का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिन चार युवकों के साथ सौरभ घर से गया था, उन्होंने ही उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंका है।घटना से आक्रोशित परिजन सरसावा पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई। पुलिस की ओर से मामले की जानकारी जुटाने की बात कही गई है। फिलहाल हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group